गिरिडीह:तेज रफ़्तार में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरायी,दो की मौत,एक घायल

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका-मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास हुई।इसमें बाइक सवार दो लोगों मौत हो गयी। जबकि एक का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि 12 बजे मुंडरो से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने घर बिहारो आ रहा थे। इस दौरान उनकी बाइक बिहारो के समीप असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी।घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। इसके बाद गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान आशीष कुमार (पिता रामकृष्ण मंडल), अभिषेक कुमार (पिता- स्वर्गीय नागेश्वर मंडल) हैं।दोनों चचेरे भाई हैं। घायल का नाम संदीप ठाकुर (पिता विजय ठाकुर) है।सूचना मिलने पर बगोदर ट्रामा सेंटर पर माले नेता पवन महतो, पूनम महतो, उमेश मंडल, रोहित मंडल, ठाकुर मंडल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!