बाइक सवार पति-पत्नी हाइवा की चपेट आकर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में लिया। जिससे पति की मौत हो गयी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उनचूड़ी गांव निवासी अमर शक्ति बानरा के रूप में की गयी है।घायल पत्नी का नाम नानिका बानरा है। घटना बुधवार सुबह 11.45 बजे बिहारी क्लब के पास की है।जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपने मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुइबीर से उनचुड़ी गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण वे दोनों गिर पड़े। इसके बाद हाइवा उसके पति के शरीर पर चढ़ गया।जिससे उनकी मौत हो गयी।जबकि घायल महिला नानिका का पैर टूट गया है।घटना बाद हाइवा चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया।इसके बाद उसे पीसीआर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर लिया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

error: Content is protected !!