अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर दर्दनाक मौत,विरोध में कई घंटे सड़क जाम
बांका।बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर पसिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया।इससे मौके पर ही बाइक चालक की माैत हो गयी।घटना के बाद बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार पसिया गांव का स्व. अरविंद प्रसाद सिंह का पुत्र नीरज कुमार बाइक से संग्रामपुर बाजार गया था, जो वापस अपना घर लौट रहा था इसी क्रम में सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार कर कुचलते हुए फरार हो गया।इससे उसकी मौके पर ही उसकी जान चली गयी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रोने-बिलखने लगे।देखते ही देखते गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
वहीं जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तब तक ट्रक मौके से फरार हो गया था। मौके पर पहुँचे बेलहर,संग्रामपुर और तारापुर थाना प्रभारी ने लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया।उसके बाद देर रात सड़क जाम हटाया गया।सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।
भाई की भी मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी
पसिया गांव के गोलू सिंह ने बताया कि मृतक दो भाई थे।कुछ साल पहले मृतक के छोटे भाई का भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।

