राजा हत्याकांड मामले बड़ा खुलासा:पत्नी सोनम ही निकली बेवफा… पत्नी ने करायी थी राजा रघुवंशी की हत्या ! लापता सोनम रघुवंशी यूपी में गाजीपुर के ढाबे में मिली…पत्नी सहित चार अपराधी गिरफ्तार..

 

मेघालय में 2 जून को लापता हुए नए विवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद किया है।17 दिन बाद पुलिस को सोनम रघुवंशी गाजीपुर के सोनम नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे में मिली है।फिलहाल, पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई है, जहां प्राथमिक इलाज और चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। सोनम रघुवंशी के मिलने से पुलिस को अब यह उम्मीद जागी है कि मेघालय में क्या हुआ था, इसको लेकर सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

पुलिस को अब जांच में जुटी है कि सोनम रघुवंशी मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंच गई और उसके पति राजा के साथ क्या हुआ था।बता दें, राजा रघुवंशी की लाश मेघालय में ही एक जल प्रपात के पास मिली थी।राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने शिलांग के ही होटल और स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राजा और सोनम के साथ कुछ गलत किया है। जांच के दौरान पुलिस को राजा का शव और सोनम की एक जैकेट मिली थी जिसपर खून के निशान थे।

सोनम रघुवंशी पर ही राजा की हत्या का आरोप

मेघायल और मध्य प्रदेश पुलिस लगातार सोनम और राजा के लापता होने के मामले में जांच में जुटी थी।अब मेघालय डीजीपी ने खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा की हत्या में शामिल थी। उसी ने अपने पति को मारने की सुपारी दी थी। मेघालय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि सोनम ने सरेंडर कर दिया है।

इधर मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया, “राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।”

 

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के व्यक्ति की हत्या में पत्नी कथित रूप से शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे: डीजीपी नोंग्रांग

क्या है पूरा मामला?
सोनम और उनके पति राजा रघुवंशी जो इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गए थे. 20 मई को मेघालय पहुंचे इस जोड़े का 23 मई को परिवार से आखिरी बार संपर्क हुआ था. इसके बाद दोनों का फोन बंद हो गया, और उनकी किराए की एक्टिवा स्कूटी सोहरारिम में लावारिस हालत में मिली. 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया. लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार को अपहरण और तस्करी तक की आशंका होने लगी थी.

गाजीपुर में कैसे मिली सोनम?
17 दिन बाद, यानी 9 जून 2025 को, सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर देखी गईं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ढाबे से अपने परिवार को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई. परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया. अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि वे शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंचीं और इन 17 दिनों में उनके साथ क्या हुआ. सूत्रों के मुताबिक, सोनम थकी हुई और परेशान हालत में थीं, लेकिन सुरक्षित हैं.

 

हनीमून के दौरान शिलांग में मेघालय की पहाड़ियों में राजा रघुवंशी की लाश मिली थी, जिसके बाद से उनकी पत्नी सोनम लापता थीं। इस रहस्यमयी केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे थे। लेकिन एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को नई जानकारी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस इस दिशा में आगे ब़ढ़ी।स्थानीय गाइड अल्बर्ट पी.डी. ने दावा किया है कि आखिरी बार जब उन्होंने सोनम और राजा को देखा था, उस वक्त वे दोनों अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन अन्य पुरुष भी थे। गाइड के अनुसार चार पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और महिला उनके पीछे थी। वे हिंदी में बात कर रहे थे।ऐसी भी खबरें हैं कि सोनम ने हाल ही में अपने घर पर संपर्क किया था। इसमें’सरेंडर’ शब्‍द का इस्‍तेमाल किया गया था। पुलिस घरवालों के फोन पर नजर रखे हुई थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इन तीनों को गाजीपुर से अरेस्‍ट किया है।जांच के दौरान सोनम का अपनी सास को भेजा गया अंतिम वॉइस मैसेज सामने आया था। इस मैसेज से मामले की गुत्थी और उलझ गई थी। यह वॉइस मैसेज और घटनाक्रम के अन्य साक्ष्य, जैसे कि बरामद स्कूटर, चाभियां और रेनकोट, इस केस को रहस्यपूर्ण बना रहे हैं।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। सोशल मीडिया यूजर इसमें अलग-अलग संभावनाओं की चर्चा कर रहे थे। इनमें से अधिकांश किसी आपराधिक ग‍िरोह की आशंका पर बात कर रहे थे। चर्चा तो यहां तक थी कि सोनम का अपहरण कर उसे बांग्‍लादेश ले जाया गया है। वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि यह एक साजिश है और सोनभ अभी जिंदा हो सकती है।

 

 

error: Content is protected !!