राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी संदीप प्रधान और आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल….ना चला किसी की पैरवी…
झारखण्ड न्यूज exclusive
राँची।राँची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संदीप प्रधान उर्फ सदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। दोनों अपराधी कई मामलों में आरोपी हैं और जमीन के धंधे में धमकी और रंगदारी वसूलने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों अपराधियों के घर पर छापेमारी की और भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया है। संदीप प्रधान के घर से दो रायफल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि आदित्य सिंह के घर से एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी आदिवासियों की जमीन हड़पने और सीएनटी एक्ट के बावजूद जमीन को गलत तरीके से खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बरामद किया ये सामान
-दो रायफल और 23 जिंदा कारतूस
-एक मर्सिडीज बेंज कार और एक महिंद्रा एक्सयूवी 700
-जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज
-एक ही नाम के दो पैन कार्ड और तीन मतदाता पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेज
आरोपियों का रहा है अपराधिक इतिहास:
संदीप प्रधान और आदित्य सिंह दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। संदीप प्रधान पर हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास और डकैती जैसे लगभग 30 मामले दर्ज हैं, जबकि आदित्य सिंह पर 9 मामले दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई जारी…मिले हैं जमीन के कई कागजात
पुलिस की दोनो अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच जारी है। पुलिस क्योंकि इनके पास से जमीन के कई कागजात मिले है। जिसे इन लोगों ने धमका कर औने पौने दाम में आदिवासियों से खरीदा था। जिसे ऊंची कीमत पर बेच रहे थे।
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इन दोनों अपराधियों के अलावा बिहार के वैशाली जिला स्थित जनदाहा थाना क्षेत्र के निवासी रमेश प्रसाद सिंह और उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिला के धनकटा निवासी राजेश कुमार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, क्योंकि इन दोनों के नाम से जम्मू कश्मीर से निर्गत आर्म्स लाइसेंस की कॉपी मिली है। यह कार्रवाई राँची के एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इसके लिए कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई थी।
करोड़ों रुपये की रंगदारी लेने की सूचना पर छापेमारी !
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि राँची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि संदीप और बिट्टू ने किसी जमीन मामले में करोड़ों रुपये की वसूली की है।उसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने सुखदेवनगर थाना और पंडरा थाना पुलिस के साथ बुधवार की देर रात संदीप और बिट्टू के घर छापेमारी की।पुलिस ने रात में ही दोनों को पकड़कर थाना लाया।उसके बाद पूछताछ शुरू हुई।कई घंटे पूछताछ चली है।
करोड़ों कैश के साथ बिट्टू सिंह वीडियो/फोटो में दिख रहा है..!
पुलिस ने दोनों से थाना में पूछताछ शुरू की तो मोबाइल में एक वीडियो मिला जिसमें बिट्टू सिंह करोडों कैश के साथ दिख रहा है।करोड़ों रुपये के साथ वीडियो में दिख लेकिन जब पुलिस ने इन रुपये के बारे में पूछा तो दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया है।पुलिस सूत्रों की माने तो वसूली के इन्हीं रुपये के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी।लेकिन पुलिस ने करोड़ों रुपये तो बरामद नहीं कर पाया है।हालांकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाह रहे हैं।आगे की जांच पड़ताल जारी है।
हथियार की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की गई
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस को ये भी जानकारी मिली थी कि दोनों अपराधी कई उम्दा किस्म के हथियार लेकर चलता है और जमीन मालिक या व्यवसायी को डराया जाता है।पुलिस उन हथियारों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन हथियार भी बरामद नहीं हो पाया है।
इधर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि दोनों अपराधी को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को गोपनीय कुछ जानकरियां मिली थी। उसके बाद कार्रवाई की गई है।कार्रवाई जारी है।डीएसपी ने कहा कि ये कार्रवाई जमीन मालिक,व्यवसायी सहित कई लोगों को धमकी देकर वसूली करने की सूचना पर हुई है।बताया कि कई पीड़ित डर से सामने नहीं आ रहा था।लेकिन कुछ ऐसी संदिग्ध जानकारी मिली थी की देर रात कार्रवाई करना पड़ा।उन्होंने जमीन मालिक, व्यवसायी से अपील की कोई भी अपराधी धमकी या रंगदारी मांगे पुलिस को सूचित करें।पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करेगी और उनका नाम भी उजागर नहीं होगा।
समाजसेवी,कथित खबरीलाल और पुलिस वाले भी पैरवी में लगे रहे !
इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि जब दोनो अपराधी को पुलिस पकड़ कर थाना लाया तो कई पैरवी पुलिस के पास आने लगे। कई तो पैरवी करने थाना तक पहुँच गए लेकिन पुलिस के सामने किसी की पैरवी नहीं चला।बताया जाता है कि पैरवी करने वालों में कुछ खबरीलाल,समाजसेवी और पुलिस वाले भी थे।हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाह रहे हैं की पैरवी करने वालों की टोली में कौन कौन सामने आए थे।
बता दें राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने राँची में अपराधियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है।डीएसपी प्रकाश सोय का अपराधियों में डर इस कदर है कि इनके नाम सुनते ही अपराधियों में खोफ पैदा हो जाता है।जब दोनों अपराधियों को डीएसपी ने गिरफ्तार कर थाना लाया तो कई पैरवीकार इन पर दवाब बनाने की कोशिश की ताकि दोनों को थाना से छोड़ दे।लेकिन डीएसपी प्रकाश सोय ने अपराध मामले में किसी की बात नहीं सुने।वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अपना काम जारी रखा और दोनों अपराधियों को सलाखों के अंदर भेजा।

