राँची पुलिस की बड़ी कारवाई…बच्चा चोर गिरोह गुलगुलिया से 12 बच्चे बरामद,15 गिरफ्तार…कारवाई जारी..
राँची। राजधानी राँची में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।राँची पुलिस ने गिरोह के पास से 12 बच्चों को बरामद किया है।साथ ही गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जिसमें दो पहले ही गिरफ्तार हुआ था।वहीं करीब दो दर्जन चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।राँची एसएसपी राकेश रंजन ने इसकी जानकारी रविवार को धुर्वा थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी।
पुलिस ने बताया कि बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और राँची से चोरी किया गया था।राँची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है।एसएसपी ने बताया कि चोरी के बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी।
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धुर्वा से अंश अंशिका के लापता होने के बाद राँची पुलिस ने राँची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ।इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है। जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी करने में लगा हुआ है।गुलगुलिया गैंग कई बच्चों को बेच चुका है।इस गैंग के तार बिहार, ओडिशा, बंगाल और यूपी जुड़ा मिला है।
एसएसपी ने बताया कि इस गैंग ने अंश-अंशिका का सौदा भी कर लिया था लेकिन पुलिस की दबिश से यह नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह गैंग बच्चों से भीख मांगने और पॉकेट मारी का काम कराता है। साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता है। वहीं पुलिस का मानना है कि इस बच्चा चोर गिरोह का तार मानव अंगों के व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इस एंगल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है।
राँची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति:
प्रेस विज्ञप्ति
महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस की तत्परता से जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से व्यपहृत बालक अंश कुमार एवं अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी के पश्चात अनुसंधान में आए तथ्य।*
राज्य के अलग अलग हिस्सों जैसे कोठार (रामगढ़), बरियातू (लातेहार), सिल्ली (राँची) से सत्यापन हेतु कई किशोर एवं किशोरियों को सत्यापन हेतु संरक्षण में लिया गया जिसमे से सत्यपन उपरांत अबतक सिल्ली से 05, कोठार से 03 एवं बारियातू से 04 किशोर एवं किशोरियों के अपहरण कर लाए जाने की पुष्टि हुई है।
SIT द्वारा लगातार छापामारी राज्य के कई हिस्सों एवं सीमावर्ती राज्यों में जारी।
प्रसंग:1.धुर्वा थाना काण्ड सं0:-01/26. दिनांक:-02/01/2026 धारा 137(2) /139(1)(2)(3)/143(2)(4)(5)BNS
2.धुर्वा थाना काण्ड सं०:-08/26, दिनांक:- 17.01.2026 धारा 111(2) (3) (4)/143(3)(4)(5)/139(1) BNS एवं 75 J.J. ACT.
दिनांक:- 02/01/2026 को समय करीब 03 बजे धुर्वा के शालीमार मैदान से रहस्यमय तरीके से किशोर उम्र करीब 5 वर्ष, किशोरी उम्र करीब 4 वर्ष गायब हो गये थे। जिनके पिता आवेदक सुनिल कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर धुर्वा थाना काण्ड सं0-01/26, दिनांक:-02.01.2026 दर्ज करते हुए अपहृत बच्चो की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशन में ग्रामीण पुलिसअधीक्षक राँची, पुलिस अधीक्षक नगर राँची एवं पुलिस अधीक्षक यातायात राँची के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया और बच्चो की सकुशल बरामदगी रामगढ़ से SIT टीम के द्वारा की गई।
अनुसंधान के क्रम में इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त 1.नव सास्वार 2.सोनी कुमारी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर विस्तृत पुछताछ टीम के द्वारा किये जाने पर इस घटना के पिछे एक संगठित गिरोह का सुनियोजित तरीके से बच्चो के अपहरण की घटना को अंजाम देकर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में छुपाकर रखने की बात का खुलासा हुआ। पुछताछ में यह भी बात सामने आयी की इस गिरोह के पुरुष एवं महिला सदस्य झारखण्ड के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्य यथा बिहार/बंगाल / उड़ीसा में भी इस तरह के घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकारा है। अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह बात भी प्रकाश में आई है कि इस गिरोह के सदस्य के द्वारा अपहृत बच्चों को भीख मांगने / बेचने/देह व्यापार और मालव तस्करी के लिए किए जाने की पुष्टि हुई है। अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर SIT के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों में शामिल 15 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है, इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सिल्ली जिला राँची, कोठार जिला रामगढ़ एवं बरियातु जिला लातेहार से कई बच्चों की बरामदगी की गई है जिसमे से अभी तक 12 बच्चों के अपहरण कर लाए जाने और इनके कब्जे से बरामदगी की गई हैं जिनमे से दो बच्चों को दो वर्ष पूर्व खादगढ़ा बस स्टैन्ड राँची, एक बच्ची को सम्बलपुर रेल्वे स्टेशन से 03 वर्ष पूर्व, 05 बच्ची को करीब 03 वर्ष पूर्व बरियातू लातेहार से, 02 बच्चीयों को धनबाद से 03 वर्ष पूर्व, एक बच्ची को लोहरदगा से तीन वर्ष पूर्व, एक बच्ची जगरनाथपुर राँची से एक वर्ष पूर्व अपहरण किए जाने की बात स्वीकार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा व्यपहृत कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद जिला एवं बंगाल में बेचे जाने की बात बताई गई है। अन्य बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। अभी इस काण्ड में और भी अभियुक्तों के शामिल रहने एवं अन्य बच्चो की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जिसपर SIT वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में लगातार काम कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.विरोधी खेरवार, उर्फ अनुराग उम्र 27 वर्ष, पिता जलेश्वर खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
2.एन्थोनी खरवार, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता स्व० रामचन्द्र खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
3.प्रमोद कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० किरानी खरवार, पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला राँची।
4.आशिक गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता गोतम गोप पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला राँची।
5.राज खानी पिता किशोर खानी पता शिव टोला बारियातू थाना बारियातू जिला लातेहार ।
6.नव खेरवार पिता साहबान खरवार उर्फ छबीला पता कोटशिला बाजार थाना कोटशिला जिला पूरूलिया
7.सोनी कुमारी पति नव खेरवार पिता एंथनी खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
8.चांदनी देवी उम्र 23 वर्ष, पति विरोधी खेरवार पता कोठार थाना जिला रामगढ
9.सीता देवी, उम्र 38 वर्ष, पति घुन्नु पासी, सा० बरियातु, जिला लातेहार,
10.दिनु भुईया, उम्र 30 वर्ष पिता स्व० धन्नी भुईया सा० बरियातु, जिला लातेहार, रामगढ़ ।
11.सन्यासी खेरवार, उम्र 26 वर्ष, पित्ता जलेश्वर खेरवार, सा० रविदास टोला कोठार थाना+जिला रामगढ़ ।
12.मालिन देवी, उम्र 42 वर्ष, पति भून्नू खेरवार सा०- कोठार थाना+जिला रामगढ़।
13.बेबी देवी, पति आशिक गोप पता टुटकी नावडीह थाना सिल्ली जिला रांची।
14.सोनिया देवी, पति उपैया खेरवार
15.उपैया खेरवार, पिता स्व० दिलीप खेरवार दोनों पता सा० बरियातु, थाना बरियातु, जिला लातेहार।
अभियुक्त 6. नव खेरवार एवं 7. सोनी कुमारी धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 में पुलिस रिमांड पर।
अन्य बरामद सामग्रीः-
1.विरोधी खेरवार के पास से मारूती सुजुकी सफेद रंग का कार जिसका निबंधन सं०:-JH24L-8382 एवं अन्य सामग्री।
छापामारी दल :-
1.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची
2.पुलिस अधीक्षक नगर,राँची
3.पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची एवं SIT में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं बल ।

