गांजा तस्करी के खिलाफ एनसीबी और सिमडेगा पुलिस की बड़ी करवाई,करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य की भारी मात्रा में गांजा जब्त,एक तस्कर हुआ गिरफ्तार…
सिमडेगा।ओडिशा से सिमडेगा के रास्ते से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही थी।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी करवाई करते हुए 3 करोड़ रुपए मूल्य की साढ़े चार सौ किलो गांजा जब्त करते हुए एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
एनसीबी के बिहार-झारखण्ड जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद और एसपी सिमडेगा एम अर्शी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ओडिसा से सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की खेप बिहार के तरफ जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर करवाई करते हुए एनसीबी और सिमडेगा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छगरबंधा के पास एनएच 143 पर हरियाणा नंबर की एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के एक गुप्त केबिन से 85 पैकेट में 441 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा को जब्त करते हुए गांजा लेकर जा रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने जब्त किए गए गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपए बताए।वहीं, एसपी ने कहा कि गांजा की कीमत छोटे स्तर पर ज्यादा महंगी हो जाती है। एनसीबी ने कहा कि गांजा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है।
बताया गया कि गांजा बिहार और यूपी ले जाया जा रहा था। बिहार में अभी चुनाव होने वाले हैं। बिहार में शराब बंदी है। ऐसे में नशे के वैकल्पिक रूप में गांजा बिहार में चुनाव को प्रभावित कर सकता था। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन नशे के सौदागरों की सारी योजनाओं को नाकाम करते हुए एनसीबी और सिमडेगा पुलिस ने नशे के खिलाफ ये बड़ी करवाई कि है।
सिमडेगा एसपी ने बताया कि सूचना थी कि, राउरकेला(ओड़ीसा) की तरफ से सिमडेगा के रास्ते एक ट्रक में छुपाकर भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है।उक्त सूचना पर कारवाई करते हुए कोलेबिरा छगरीबांधा के आगे साहु पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका गया और तलाशी ली गई। ट्रक में छुपाने के लिए अलग से केबीन बनाया गया था, जिसमें 84 पैकेट में कुल- 441 किलोग्राम।अवैध गांजा बरामद कर जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक अभियुक्त वाहन चालक नसीम पिता- कमरूदीन, ग्राम- लफुरी, थाना- पुनहाना, जिला- नुहु (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही इस कार्रवाई में गांजा परिवहन के लिए उपयोग में लाये गये ट्रक को भी जब्त किया गया है एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।NCB एवं सिमडेगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगे की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों एवं स्रोतों का भी खुलासा किया जा सके।
नशा शराब का हो, गांजा का हो या किसी और मादक पदार्थ का। नशे का हरेक सामान एक ऐसा जहर है। जो घर परिवार, जमीन जायजाद सबकुछ तबाह करते हुए व्यक्ति की जान ले लेता है। इसलिए किसी भी नशे से दूर रहें और अपना जीवन खुशियों से भरें।

