जालंधर में डॉक्टर पर गोली चलाने वाला सिवान के बबलू सिंह राँची के स्टेशन रोड से गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड से राँची पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने एक अपराधी बब्लू सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बब्लू सिंह बिहार हार के सिवान का रहने वाला है। उसपर पंजाब के जालंधर में 19 अगस्त को किडनी अस्पताल के डॉ.राहुल सूद पर गोली चलाने का आरोप है। पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया।कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई। बब्लू सिंह घटना के बाद से अलग अलग जगहों पर छिप कर रह रहा था। जांच के क्रम में पंजाब पुलिस को जानकारी मिली कि बब्लू सिंह राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्टेशन रोड में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने चुटिया थाना पुलिस से सहयोग और उसकी गिरफ्तारी की गई।

इस सम्बंध में चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पंजाब के जालंधर में 19 अगस्त को किडनी अस्पताल के डॉ.राहुल सूद पर गोलीबारी हुई थी।इसी मामले में पंजाब पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी ने राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय से सम्पर्क कर राँची में अपराधी होने की जानकारी दी गई थी।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चुटिया थाना की पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ स्टेशन रोड में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसे पंजाब पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लेकर चली गई है।

वहीं जालंधर पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एडीसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टर के ऊपर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राँची के स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और उसे पंजाब लेकर जा रहे हैं।वहीं पर पूछताछ की जायेगी।

बताया कि हमले में तीन आरोपी शामिल थे जिनके चेहरे वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। आरोपी की पहचान सत्य नारायण और बबलू सिंह और एक अन्य के रूप में हुई।सत्यनारायण जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में थाना डिवीजन नंबर आठ से कुछ दूरी पर स्थित राम सिंह दा वेहड़ा में रहता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के हैदरगंज का रहने वाला था।उसे पुलिस ने पहले ही यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया है।वहीं बबलू सिंह जो कि सिवान बिहार का रहने वाला है।बबलू सिंह राँची के स्टेशन रोड में कई दिनों से छुपा था।जालंधर पुलिस के टेक्निकल टीम आरोपी बबलू का लोकशेन ट्रेस कर रहे थे।कई दिनों से पुलिस लगी हुई थी इसी बीच लोकेशन राँची में मिला।उसके बाद राँची एसएसपी से सम्पर्क किया गया। लोकेशन के आधार पर स्टेशन रोड से चुटिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।जालंधर पुलिस की टीम में परमजीत सिंह,पीपीएस,एडीसीपी (नेतृत्व में), इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार,एएसआई सतिन्दर कुमार,एएसआई परमजीत सिंह सहित आठ पुलिसकर्मी शामिल थे।

बताया कि 19 अगस्त की रात अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित मोर सुपर मार्केट स्टोर के बाहर यह वारदात हुई थी। किडनी अस्पताल के डा. राहुल सूद अपने घर लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। हालांकि डा. सूद इस हमले में बाल-बाल बच गए थे।

थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की जिसमें डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंती पुरी, एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल, एडीसीपी परविंदर सिंह व एसीपी माडल टाउन रूपदीप कौर शामिल थीं।टीम में सीआइए स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर कुमार और एसएचओ बलजिंदर सिंह भी शामिल रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तीनों हमलावरों की पहले पहचान की। इसके बाद 24 अगस्त को पुलिस ने इनमें से एक आरोपी सत्य नारायण को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी दो आरोपी की तलाश पुलिस टीमें दिल्ली सहित कई जगहों पर कर रही थी।इसी बीच पुलिस को राँची में एक अपराधी के होने की सूचना मिली।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी बबलू सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम बदले की भावना में दिया था।डॉक्टर के पास अपनी बहन का किडनी का इलाज कराने गया था।इलाज के बाद बीमारी घटने के बजाय और बढ़ गया।उसके बाद डॉक्टर से बातचीत करने पर बतमीजी किए थे।इसी लिए आवेश में आकर दोस्तों संग घटना को अंजाम दिया।हालांकि जांलधर पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि डॉक्टर के ऊपर जानलेवा हमला क्यों किया गया।

error: Content is protected !!