देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या,जमीन विवाद में हत्या का आरोप,पुलिस अपराधियो को पकड़ने का प्रयास जारी

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिला में सरेआम गोलियों की तड़तड़ाहट गूज उठी।इस फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।घटना से इलाके में सनसनी है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग के महालक्ष्मी नगर मोहल्ले का है। महालक्ष्मी नगर के रहने वाले 18 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गयी।इस घटना को लेकर दिनेश कुमार सिंह की बड़ी बहन ने बताया कि बुधवार शाम को वह डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा रहा था। इसी दरमियान पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने दिनेश पर अंधाधुंध गोली फायरिंग की। जिसमें चार गोली उसके भाई को लगी और वह घटनास्थल पर ही मर गया।इस वारदात के आसपास के लोगों ने जैसे ही उसकी बहन को यह जानकारी दी तो वह घटनास्थल पर पहुंची। जहां उसने देखा कि उसका भाई लहूलुहान है और वो आखरी सांस गिन रहा है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद शव को कब्जे में लेते हुए गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

दिनेश सिंह की हत्या के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन विवाद की वजह से उस पर गोलीबारी की गई थी। पूर्व में भी दिनेश सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को जानकारी भी दी गई थी।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या में राजा सिंह, राजा तुरी, सागर यादव, कन्हैया सिंह और मनु राय मुख्य रूप से शामिल था।इनके साथ और भी कई अज्ञात लोग थे जो तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग डरे-सहमे हुए हैं।लोग पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि देर शाम भरे बाजार में किसी युवक की चार गोली मार कर हत्या कर दी जाती है और अपराधी भी आराम से फरार हो जाते हैं।

पूरी घटना को लेकर स्थानीय पुलिस देर रात से ही छापेमारी कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर देवघर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।इस घटना में जितने भी लोग संलिप्त होंगे, उन्हें किसी भी हालत में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!