Ranchi:कुख्यात मयंक सिंह एटीएस रिमांड पर,कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से लाया गया एटीएस मुख्यालय

 

राँची।अजरबैजान से गिरफ्तार कुख्यात मयंक सिंह से झारखण्ड एटीएस की टीम अगले छह दिनों तक पूछताछ करेगी।बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामगढ़ जेल से मयंक सिंह को राँची के धुर्वा स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया।अजरबैजान से झारखण्ड लाने के बाद मयंक सिंह को रामगढ़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सबसे विश्वस्त साथी मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से राँची स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया है। अदालत से 6 दिनों के रिमांड पर एटीएस की टीम मयंक को लेकर राँची पहुंची है जहां उसे विभिन्न आपराधिक मामलों से लेकर गैंग्स के हथियार से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

मयंक को रिमांड पर लाने से न सिर्फ झारखण्ड पुलिस बल्कि राज्य के कई अन्य पुलिस को भी काफी फायदा मिलेगा।गैंगस्टर अमन साहू (अब मृत) के फाइनेंशियल नेटवर्क के साथ-साथ पूरे हथियार नेटवर्क को मयंक ही संभालता था। मयंक से पूछताछ के बाद जो कार्रवाई होगी उसमें अमन साहू के हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क दोनों को ध्वस्त करने में सहायता मिलेगी।

 

 

कुख्यात गैंगस्टर रहे अमन साहू और इंटरनेशनल गैंगस्टर्स बन चुके लॉरेंस के बेहद खास मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड का ऐसा पहला अपराधी है। जिसकी गिरफ्तरी विदेश से हुई और अब उसे बाकू से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। राजस्थान का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा बेहद कुख्यात अपराधी है। अत्याधुनिक हथियारों और अपनी ऐसो आराम वाली जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया में डालकर मयंक अक्सर सुर्खियों में रहता था। झारखण्ड पुलिस के अथक प्रयास के बाद मयंक सिंह को अजरबैजान देश की राजधानी बाकू से पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

error: Content is protected !!