झारखण्ड कैडर के आईपीएस अफसरों में गढ़देशी सबसे धनी, 6.39 करोड़ की अचल संपत्ति…

… जनवरी 2026 में सौंपे गए ब्यौरे के अनुसार अफसरों की राँची समेत 8 राज्यों में अचल संपत्ति, हर साल देना हैं सरकार को अचल संपत्ति का विवरण..

राँची।झारखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गढ़देशी को सबसे धनी आईपीएस अफसरों में से एक है। गढ़देशी ने जो अपनी संपत्ति का ब्योरा सरकार (जनवरी 2026) को सौंपा है उसके अनुसार उनकी घोषित अचल संपत्ति संपत्ति 6.39 करोड़ रुपए की है। उनकी अधिकांश संपत्ति पैतृक राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है। झारखण्ड कैडर के अन्य आईपीएस अधिकारियों ने भी जो सरकार को अपनी संपति का ब्यौरा सौंपा है उनमें से कई की अचल संपत्ति रांची में भी है।राँची के अलावा इनमें से कई की अचल संपत्ति हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे जगहों में है। वर्तमान में झारखंड कैडर के 139 आईपीएस अधिकारी है। इन सभी को हर साल सरकार को अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा सौंपना होता है।

जानिए किस आईपीएस के पास है कितनी अचल संपत्ति

अनिल पालटा : रेल डीजी
– राँची के कांके सांगा में 6000 स्का. फीट जमीन : 97 हजार
– हरियाणा में 3035 स्का. फीट फ्लैट : 2.26 करोड़
– पश्चिम बंगाल में 1800 स्का. फीट फ्लैट : 1.51 करोड़
– पश्चिम बंगाल में एग्रीकल्चर लैंड 307 डिसमिल : 48.65 लाख
– पश्चिम बंगाल में तालाब 198 डिसमिल : 4.50 लाख

प्रशांत सिंह : डीजी वायरलेस
– उत्तर प्रदेश गोमती नगर में 550 स्का. मीटर जमीन : 4 लाख
– उत्तर प्रदेश गोमती नगर में 3200 स्का. फीट का मकान : 35 लाख
– उत्तर प्रदेश में सेक्टर 93 ए में 2000 स्का. फीट फ्लैट : 45 लाख
– राँची अशोक नगर में 8400 स्का. फीट जमीन : 2.25 करोड़

एमएस भाटिया : डीजी होमगार्ड
– हरमू में दो प्लॉट एच-118 व एच 119 मूल्य : 9.89 लाख
– मोहाली पंजाब में जमीन : 2.10 लाख

संपत मीणा : जेडी सीबीआई लखनऊ जोन
– राँची के कांके सांगा में 7820 स्का. फीट जमीन : 87 हजार
– खूंटी के फुदी में 0.65 एकड़ जमीन : 1.1 लाख
– कांके के ओयना में जमीन : 25 लाख

नवीन कुमार सिंह : सीनियर एनालिस्ट एनटीआरओ
-धनबाद में 4910 स्का. फीट जमीन
– कांके सुकुरहुटू में 18 डिसमिल जमीन
– कालिंदी राँची में जमीन का प्लॉट
– यूपी के नोयडा में 1650 स्का.फीट का फ्लैट : 49 लाख
– हजारीबाग में 7.35 डिसमिल जमीन
– राँची के ओयना में 2341 स्का. फीट का फ्लैट

सुमन गुप्ता : एडीजी रेल
– अशोक नगर में जमीन व घर : एक करोड़
– हरमू में एच-21 प्लॉट : 70 लाख
आशीष बत्रा : आईजी एनआईए
– कांके सांगा में रेसीडेंशियल प्लॉट : 12 लाख
– हरियाणा के पंचकुला में 220 स्का. मीटर का प्लाट : 1.10 करोड़
– पंजाब में 504 स्का. यार्ड का प्लॉट : 4.33 करोड़
– मध्य प्रदेश भोपाल में जमीन

टी कंडास्वामी : एडीजी अॉप्स
– तमिलनाडु में फ्लैट : 55 लाख

प्रिया दूबे : एडीजी एसीबी
– साउथ दिल्ली में 1428 स्का. फीट का फ्लैट : 1.2 करोड़
– साउथ दिल्ली में कॉमर्शियल स्पेस : 1.5 करोड़
– राँची के अशोक नगर में रेसीडेंशियल हाउस : 1.90 करोड़
– बिहार में एग्रीकल्चर लैंड 15 एकड़ : 1.5 करोड़
– राँची के सांगा में प्लाट : एक लाख
– बरियातू में 2000 स्का. फीट का फ्लैट 70 लाख

मनोज कौशिक : एडीजी सीआईडी
– राँची के सांगा में रेसीडेंशियल प्लाट : 3.37 लाख
– हरियाणा गुड़गांव में फ्लैट : 49 लाख

साकेत कुमार सिंह : आईजी सीआरपीएफ
– बिहार गया में जमीन 40 बीघा
– राँची के सांगा में 18 डिसमिल जमीन : एक लाख
– कांके बोड़या में प्लाट : 6 लाख
– यूपी नोयडा में फ्लैट
– राँची में 1818 स्का. फीट का फ्लैट : 10 लाख

अखिलेश कुमार झा : आईजी झारखंड पुलिस एकेडमी
– कांके बोड़या में 2880 स्का. फीट जमीन : 35 लाख
– राँची नगड़ी में 11.10 डिसमिल जमीन : 40 लाख
– राँची के कटहल मोड़ में जमीन व घर : 1.35 करोड़
– बिहार में जमीन 3 बीघा : 15 लाख
– बिहार दरभंगा में घर : 20 लाख

एवी होमकर : आईजी सीआरपीएफ
– महाराष्ट्र सोलापुर में प्लाट
– महाराष्ट्र सतारा में प्लाट
– महाराष्ट्र सतारा में एग्रीकल्चर लैंड
– महाराष्ट्र रायगड़ में फ्लैट

प्रभात कुमार : आईजी स्पेशल ब्रांच
– रांची हटिया में 10 डिसमिल जमीन : 37 लाख

कुलदीप द्विवेदी : डीआईजी आईटीबीपी
– कांके सांगा में 6000 स्का. फीट जमीन : 5.75 लाख

असीम विक्रांत िमंज : आईजी सीआईडी
– हेसाग हटिया में फ्लैट : 40 लाख
अनुप टी मैथ्यू : एसपी सीबीआई मुंबई
– केरला में दो एकड़ में रबर स्टेट
– केरला में 0.75 एकड़ में रबर स्टेट

ए विजया लक्ष्मी : आईजी ट्रेनिंग
– आंध्रा में 200 स्का. यार्ड खेती वाली जमीन
– रांची के नगड़ी में 5 डिसमिल जमीन
– दलादली में 10 डिसमिल जमीन
– दलादली चाय बागान में 4.43 डिसमिल जमीन
– आंध्रा प्रदेश में घर
– आंध्रा प्रदेश में 11 स्का. यार्ड जमीन

क्रांति कुमार गढीदेशी : आईजी एचआर
– आंध्रा में 1600 स्का. फीट का फ्लैट : 49.75 लाख
– आंध्रा में कॉमर्शियल साइट : 1.95 करोड़
– आंध्रा में 268 स्का. यार्ड में घर : 50 लाख
– आंध्रा में 5.5 एकड़ कृषि जमीन : 33 लाख
– आंध्रा में 3.71 एकड़ कृषि जमीन : 25.97 लाख
– आंध्रा में 1.76 एकड़ कृषि जमीन : 12.32 लाख
– आंध्रा में 79.44 स्का. यार्ड जमीन : 9.54 लाख
– आंध्रा में 450 स्का. यार्ड में घर : 30 लाख
– आंध्रा में 1458 स्का. यार्ड का दुकान : 20 लाख
– आंध्रा में 76.39 स्का. यार्ड का कॉमर्शियल प्लाट : 13.75 लाख
– तेलंगाना में 455 स्का. यार्ड का घर : 2 करोड़

संजीव कुमार : डीआईजी एसआईबी
– रांची के पुंदाग में 40 डिसमिल जमीन : 1.85 करोड़
– यूपी के गाजियाबाद में 1575 स्का. फीट का फ्लैट : 86 लाख

सुरेंद्र कुमार झा : डीआईजी (पी) झारखंड
– बिहार दीघा में खेती युक्त जमीन : 2 करोड़
– बिहार दीघा में घर : 30 लाख
– रांची के चामा में 38 डिसमिल जमीन: 30 लाख
– बिहार के दीघा में दुकान : 35 लाख

शैलेंद्र वर्णवाल : डीआईजी एसीबी
– हिनू में फ्लैट : 44 लाख
– कांटाटोली में फ्लैट : 16.66 लाख

नौशाद अंसारी: डीआईजी स्पेशल ब्रांच
– बिहार सारण में 4 बीघा जमीन :82 लाख
– हजारीबाग में 8 डिसमिल जमीन : 75 लाख
– रांची के हिंदपीढ़ी में 1300 स्का. फीट फ्लैट : 54 लाख
– रांची के चंदवे में कृषि जमीन : 19.33 लाख
– बिहार के सारण में 23 डिसमिल जमीन : 14.53 लाख
– बिहार के सारण में 3.7 डिसमिल जमीन : 19.70 लाख
– बिहार के सारण में कमर्शियल प्लाट : 9.30 लाख

चंदन कुमार सिन्हा : डीआईडी एसीबी
– रांची के मोरहाबादी में फ्लैट : 13.35 लाख
– देवघर में घर : 4.15 लाख
– बिहार के मुंगेर में कृषि योग्य जमीन : 3.33 लाख 2025 में इन अधिकारियों ने खरीदी है संपत्ति

दिए गए ब्यौरे के अनुसार दस अधिकारियों ने ही पिछले वर्ष 2025 में नई अचल संपत्ति खरीदी है। इन दस अधिकारियों में 1990 बैच के अनिल पाल्टा, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2008 बैच के अजय लिंडा, 2010 बैच के अश्विनी कुमार सिन्हा व शैलेंद्र वर्णवाल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश, 2016 बैच के पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव व सौरभ शामिल हैं। अनिल पाल्टा ने वर्ष 2025 में पश्चिम बंगाल के पूर्वा वर्द्धमान स्थिज जमालपुर में 198 डिसमिल जमीन खरीदी है। वहीं, आशीष बत्रा ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 504 वर्गयार्ड का आवासीय प्लाट खरीदा है। आइपीएस अजय लिंडा ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में 32.43 लाख रुपए की लागत से 14.1 डिसमिल जमीन खरीदी है। आइपीएस अश्विनी कुमार सिन्हा ने गत वर्ष रांची के नगड़ी स्थित सुगदा में सात लाख रुपए की लागत से जमीन खरीदी है। शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कांटाटोली के वासुदेव रेसिडेंसी में एक फ्लैट खरीदा है। बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने रांची के अरगोड़ा में अशोक नगर बुद्ध विहार स्थित तेजस्वी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपए की लागत से फ्लैट खरीदा। सीआईडी के एसपी पूज्य प्रकाश ने रांची के पिठोरिया स्थित सुतियांबे में 7.82 लाख रुपए की लागत से 34 डिसमिल जमीन खरीदा है। जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने गत वर्ष 2025 में रांची के सुगदा में 3.50 लाख रुपए की लागत से 11.8 डिसमिल जमीन खरीदी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी सहदेव साव ने गिरिडीह के खोरीमहुआ में 3.30 लाख रुपए की लागत से 40 डिसमिल जमीन खरीदी है वहीं, देवघर के एसपी सौरभ ने अपनी दादी के नाम पर वैशाली के मनीहारी में 15 लाख रुपये की जमीन खरीदी है।

error: Content is protected !!