15 अगस्त की परेड देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म..सभी आरोपी गिरफ्तार
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह घटना शुक्रवार 15 अगस्त की है। पीड़िता 15 अगस्त की परेड देखने बारवे मैदान गई थी। चैनपुर के तीन युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और शंख नदी के जंगल ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह उनसे छूटकर रात 9 बजे रोती हुई घर पहुंची।
आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी रूपेश कुजूर, चेतन कुमार पासवान और संदीप कुमार पासवान के रूप में हुई है। पीड़िता की बड़ी माँ ने शनिवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। एसआई अशोक कुमार और सशस्त्र बल ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पीड़िता अपनी बड़ी माँ के साथ रहती है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
—
—

