राँची के सदर हॉस्पिटल कैंपस में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के एक अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी जो नाबालिग हैं, उन्हें निरुद्ध किया गया है।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिनमें दो नाबालिग और दो बालिग हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

राँची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरन्त छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है,सभी आरोपी लड़कियों के पूर्व परिचित होने की जानकारी मिली है।जिनमें से दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।बाकी दो बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।आगे की जांच जारी है।

इधर दोनों नाबालिग पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है कि वे विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं, तभी चार लड़के उन्हें बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के स्टाफ कैंपस में ले गए और वहां एक कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया।स्टाफ क्वार्टर में हंगामा होता देख सदर अस्पताल के कुछ सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो दो लड़के वहां से भागने लगे।उन्हें पकड़ा गया तो उन्होंने बताया कि कमरे में दो लड़कियां और अन्य लड़के हैं। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।लोअर बाजार थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!