Ranchi: बेटे की संदिग्ध मौत के बाद पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी,हत्या या दुर्घटना,जांच में जुटी है पुलिस
राँची। घर से दुर्गा पूजा देखने निकले 30 साल के युवक की हुई संदिग्ध मौत मामले में उसके पिता ने चुटिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिनू गंगा खटाल निवासी सुरेश यादव की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनका बेटा कन्हैया कुमार 30 सितंबर की शाम 7 बजे घर से दुर्गा पूजा देखने के लिए निकला था। रात 12.30 बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। आप जल्द सदर अस्पताल आ जाए। इसके बाद सुरेश यादव परिवार के साथ तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर से मिले तो जानकारी मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है।
बताया कि अस्पताल से बाहर निकल कर वे पीसीआर 2 के पास पहुंचे। पीसीआर दो ने उन्हें बताया कि उनका बेटा चुटिया थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी अमरावती के पास उनका बेटा गिरा हुआ था। वहीं पर उसकी बाइक भी खड़ी है। सुरेश यादव वहां पहुंचे तो पाया कि उनके बेटे का मोटरसाइकल सड़क किनारे खड़ा है। जबकि वहां से 30 फीट दूर उनका बेटा गिरा पड़ा था। जहां खून गिरा हुआ था। बाइक को जब उन्होंने गौर से देखा तो उसनें कही भी कोई टूट फूट नहीं थी। एक खरोच तक उसमें नहीं लगा था। जबकि बताया गया था कि उनके बेटे की मौत एक्सीडेंट में हुआ है। उनके बेटे के सिर में पीछे की ओर चोट आई थी। उसके नाम व मुंह से भी खून निकला हुआ था। थाने में दिए आवेदन में सुरेश यादव ने लिखा है कि बेटे व बाइक की स्थिति देख कर उन्हें आशंका है कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि उसकी हत्या की गई है।चुटिया थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले में जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर निरंजन महतो को बनाया गया है।जांच पुलिस पदाधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
इधर चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।आगे की जांच जारी है।हत्या हुई है या फिर दुर्घटना है।जांच के बाद पता चलेगा।तकनीकी और मानवीय सूचना की सहायता से जानकारी जुटाया जा रहा है।

