प्रेम विवाह के बाद दूसरी पत्नी की मौत…फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोटवा गांव में 24 वर्षीय बबिता देवी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।बबिता की आठ साल पहले बिहार के नोखा निवासी अरविंद चौहान से प्रेम विवाह हुआ था। अरविंद पहले से विवाहित था और बबिता उसकी दूसरी पत्नी थी। बबिता अपने पति और दो बच्चों के साथ लोटवा में अपनी नानी के घर के पास किराए के मकान में रहती थी।

बबिता के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात अरविंद चौहान और उसके पिता ने मिलकर बबिता की गला दबाकर हत्या की। उन्होंने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटकाया और फरार हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

इधर पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित के बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की मांग की है।

error: Content is protected !!