तेज रफ्तार में बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर,बाइक सवार दोनों युवक की मौत…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हाई स्पीड में जा रही एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई।जिस कारण ये हादसा हुआ है।इस बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एनबीसीसी कॉलोनी निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जेलगोड़ा निवासी दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मृतकों की पहचान एनबीसीसी कॉलोनी निवासी रितेश मोदी और जेलगोड़ा निवासी जीतू पासवान के रूप में हुई है।इन दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।इस दुर्घटना के संबंध में स्थानीय निवासी अभिषेक पांडे ने बताया कि पाथरडीह सेवन डेज होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक सिंदरी की ओर से आ रहे थे और इसी दौरान सेवन डेज होटल के पास खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर घटना की जांच में जुट गई।इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि ट्रक से बाइक की हुई टक्कर हुई जिसमें दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

error: Content is protected !!