झारखण्ड शराब घोटाला,छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

 

राँची।झारखण्ड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार,एसीबी की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है।झारखण्ड एसीबी की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया है,उनको रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर राँची लाया जाएगा।सिद्धार्थ के खिलाफ एसीबी ने पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट लिया है।

बता दें कि झारखण्ड शराब घोटाला मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पहले मंगलवार (17 जून) को एसीबी की टीम ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की गयी थी।इस मामले में एसीबी की टीम विनय चौबे , गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर चुकी है।

error: Content is protected !!