हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, करीब 15 लोग झुलसे…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। परंपरागत कला प्रदर्शन के दौरान आग विकराल रूप ले ली, जिससे लगभग 15 लोग झुलस गए।जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान आग्नेय प्रदर्शन किया जा रहा था।इसी क्रम में आग में डीजल डालते ही अचानक आग भड़क गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई।

इस हादसे में महिलाएं और बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना भी घटनास्थल पर पहुंची।इसके बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंची।जहां प्रशासन ने घटना कैसे घटी, इसकी विस्तृत जानकारी ली है. महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला प्रशासन ने आदेश निर्गत किया था कि आग के साथ कोई भी अखाड़ा करतब नहीं दिखाएगा। इसके बावजूद अखाड़ा के सदस्यों ने आग का कला प्रदर्शन किया गया। इसे लेकर भी जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन ने सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से भी बात की है।

वहीं, दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही हजारीबाग के सदन विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रतिनिधि साहिल कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद की. उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 15 लोग झुलसे हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक भी लगे हुए हैं। अस्पताल के अंदर का जो दृश्य है, वह बहुत ही अधिक पीड़ादायक है। घायल जलन से परेशान हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!