धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे कंटेनर के ऊपर चढ़ा युवक, घंटों चला चला ड्रामा, सूझबूझ से बची युवक की जान

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर अफरा तफरी उस समय मच गई जब एक युवक रेल कंटेनर के ऊपर चढ़ गया।यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर इकट्ठा हो गई।मेन डाउन लाइन पर खड़े कंटेनर के ऊपर चढ़कर युवक ऐसी हरकत कर रहा था,जैसे वह नीचे छलांग लगा देगा।यही नहीं ऊपर हाई टेंशन तार की चपेट में वह कभी भी आ सकता था और उसकी जान जा सकती थी।सूचना मिलने के बाद आरपीएफ जीआरपी और रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

रेलवे की टेक्निकल टीम के कर्मी के मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले हाई टेंशन को बंद किया गया।जिसके बाद कंटेनर में सीढ़ी लगाकर युवक को उतारने की कोशिश की गई लेकिन जैसे ही रेलवे की टेक्निकल टीम कंटेनर के ऊपर पहुंची, युवक टीम के सदस्यों को मारने लगा।

हालांकि किसी तरह रेलवे की टीम ने उस पर काबू पाया।टीम द्वारा सीढ़ी से उसे ऊपर जोर का झटका दिया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई है।जिसके बाद रेलवे टीम ने उसे नीचे उतारने में सफलता हासिल की है।

मौके पर मौजूद रेलवे के सीनियर टेक्निकल आफताब आलम ने बताया कि करीब आधे घंटे तक उसका रेस्क्यू चला, जिसमें युवक कंटेनर से नीचे उतारा गया।युवक नशे में धुत था, कंटेनर से नीचे उतारने के दौरान युवक मारपीट करने लगा।नीचे उतारने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आफताब आलम ने कहा कि रेलवे की ओवर हेड तार 2 मीटर की दूरी पर खड़े व्यक्ति की जलाकर खाक कर देती है लेकिन गनीमत रही कि वह ओवर हेड तार के संपर्क में नहीं आया, वरना उसकी जान तक जा सकती थी।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त युवक कंटेनर पर चढ़ा, उस दौरान जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर आ रही थी। जब तक युवक कंटेनर पर चढ़ा रहा, तब तक जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया।करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। रेस्क्यू के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़ा गया।युवक हटिया का रहने वाला है।

error: Content is protected !!