तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर सड़क पर पलटी, 5 लोग घायल…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में गुमला-लोहरदगा रोड स्थित चंदाली के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।स्कॉर्पियो में सवार युवक लोहरदगा जिले के सेन्हा गांव पूजा करने जा रहे थे।दरसअल, सेन्हा गांव में जमीन से शिवलिंग निकलने की सूचना के बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
घायलों में गुमला के खोरा निवासी प्रकाश साहू, उदय साहू, हरिशंकर साहू, राजन गोप और लांजी निवासी आकाश साहू शामिल हैं। आकाश साहू वाहन चला रहा था। वह वाहन का मालिक भी है।घायल उदय साहू के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। अन्य चार घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना का कारण तीखा मोड़ और गाड़ी की अधिक रफ्तार मानी जा रही है। वाहन तेज गति से जा रहा था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। इस हादसे में सभी युवक वाहन में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

