कॉलेज से घर जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,अज्ञात वाहन ने कुचला…
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डीवीसी बीएसएनल टावर के नजदीक शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नोवामुंडी कॉलेज की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना लगभग दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका कॉलेज से छुट्टी के बाद अपने स्कूटी संख्या JH06U 5135 से घर लौट रही थीं। इसी दौरान डीबीसी बीएसएनएल टावर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और कुचलते हुए जोजो कैंप की ओर फरार हो गया, मृतक स्कूटी वही पड़ी हुई थी और हेलमेट हैंडबैग भी घटनास्थल पर पड़ी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत शिक्षिका के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। और घटनास्थल से स्कूटी, हेलमेट और हैंड बेग को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया और अज्ञात बहन को पकड़ने के लिए घेरा बंदी करने में जुट गए।
मृतका के पति तुलसीदास रणबीर (टाटा स्टील फाउंडेशन यूनिट लीड) को जैसे ही घटना की सूचना मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। टाटा स्टील के एडमिन हेड निशिकांत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के समय तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन जारी रहता है, जिससे लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित स्थान पर “नो एंट्री” लागू करने और यातायात नियंत्रण के कड़े उपाय करने की मांग की है।

