गोवा के अरपोरा क्लब में लगी भीषण आग, 25 लोगों की मौत,सीएम ने दिए जांच के आदेश

गोवा।गोवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नॉर्थ गोवा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद नाइट क्लब आग के गोले में तब्दील हो गया। देखते ही देखते नाइट क्लब पूरी तरह खाक हो गया और इस हादसे में अबतक 25 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने आशंका जताया है कि आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है।हालांकि पुलिस का कहना है अभी जांच जारी है आग कैसे लगी है जांच के बाद पता चलेगा खुद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। गोवा चीफ मिनिस्टर प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज़्यादातर क्लब के किचन वर्कर थे, जिनमें तीन महिलाएं भी थीं। उन्होंने आगे बताया कि मरने वालों में तीन से चार टूरिस्ट भी शामिल थे।

आग की खबर मिलते ही सीएम प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे। सीएम सावंत ने रिपोर्टर्स को कहा कि 25 में से तीन की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी लोगों की मौत दम घुटने से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया था। सावंत ने कहा कि हम क्लब मैनेजमेंट और उन अधिकारियों पर भी एक्शन लेंगे जिन्होंने नियमों के उल्लंघन के बावजूद इसे चलने दिया।

गोवा नाइट क्लब हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा गया है। अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है हादसे को लेकर गोवा पुलिस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मृतकों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ मेंबर शामिल है। 7 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 6 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जांच में जुटे है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुःखः

गोवा हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुःख जताया है। आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुःख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

 

पीएम मोदी ने जताया दुःखः

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है। कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

कैसे लगी भीषण आग:
रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद आग लगते ही हर ओर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 23 लोग जान गंवा चुके थे। कुछ लोगों की मौत जलकर तो कुछ की दम घुटने से हुई। आग आधी रात के बाद रोमियो लेन के पास बिर्च इलाके में लगी। राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में यह मशहूर पार्टी वेन्यू नाइट क्लब पिछले साल शुरू हुआ था।

error: Content is protected !!