राँची से छत्तीसगढ़ जा रही बस में लगी भीषण आग,सभी यात्री सुरक्षित, बस जलकर राख…
राँची।राँची से छत्तीसगढ़ जा रही शिवनाथ ट्रेवल्स नामक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।हालांकि चालक ने सुझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर सभी सवारियों को उतार दिया।जिससे सभी सवारी सुरक्षित है। घटना खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कोचबोंग रिंगरोड की है।
जानकारी के अनुसार,बस राँची के खादगढ़ा से साढ़े चार बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए चलीं थी। बस में लगभग 40 सवारी बैठें थे।सवारियों के अनुसार बस जैसे ही कोचबोंग पहुंची धुआं उठने लगा,जिसे देखकर चालक ने बस किनारे खड़ी कर सवारियों को उतार दिया। देखते ही देखते आग पूरे बस में फैलने लगी।
सवारियों ने हड़बड़ी में डिक्की में रखे अपने सामानों को निकाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया परंतु टीम के पहुंचने से पहले आग पूरे बस में फैल चुकी थी।अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बस की छत पर रखें सब्जी एवं कॉपी किताब जलकर राख हो गए।
बस में शॉर्ट सर्किट कि वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बस का डीजल टंकी से रिसाव हो रहा था जिसकी वजह से आग लगीं। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अबतक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

