कार सवार को रोकने के लिए पुलिस ने चलाई गोली,एक घायल…राँची में कार सवार ने पहले किन्नरों से किया दुर्व्यवहार, मारपीट, बचाने आये युवक का कर लिया अपहरण…पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर रोका,पुलिस वालों को कुचलने के प्रयास…दो गिरफ्तार..
राँची।राजधानी राँची में कई लोगों को कुचलकर भाग रहे कार सवार पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।जिसमें एक युवक को गोली लगी है।बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका अपराधी इतिहास भी रहा है।यह घटना सोमवार देर रात की कटहल मोड़ के बास्की गांव के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार,सोमवार की देर रात एक कर सवार ने राँची के कचहरी चौक के पास कई लोगों को कुचल दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब कर सवार का पीछा किया तो पुलिस वालों को भी कार सवार ने कुचलने का प्रयास किया।जिसके बाद पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई है। जिसमें कर में बैठे एक व्यक्ति घायल हुआ है।मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने अपनी जान बचाने और अनियंत्रित कार को रोकने के लिए आत्मरक्षा में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान कार में सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जिसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार में और कितने लोग सवार थेम
राँची पुलिस के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात कचहरी चौक के पास कुछ किन्नरों से कार सवार ने बतमीजी और मारपीट किया।कई किन्नरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और गलत हरकत किया।उसके बाद जब कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया तो एक युवक के साथ कार सवार दो युवकों ने बेहरमी से मारपीट किया फिर कार में धक्का देकर बैठा लिया और अपहरण कर भागने लगा।कई लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो कुचलते हुए भागने लगा ।इसी बीच वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली।एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय टीम के साथ कार की पीछा करना शुरू किया।कटहल मोड़ के पास पुलिस ने कार रोकने के प्रयास किया लेकिन कार सवार पुलिस वाले को भी कुचलने का प्रयास किया।उसके बाद पुलिस ने पहले टायर में गोली चलाई है।फिर भी कार नहीं रुका।पुलिस की ओर से दो और गोली टायर में मारी गई।लेकिन कार सवार गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस को ही कुचलने के प्रयास किया।फिर पुलिस ने गोली चलाई जिससे एक युवक को गोली लगी।उसके बाद कार रोका।दोनों युवक नगड़ी इलाके का गुलफान और इस्तियाक है।गोली इस्तियाक को लगी है।वहीं अपहृत युवक सकुशल बरामद कर लिया है।इधर कई घायल किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा गोली चलाने की खबर है।हलांकि राँची पुलिस कुछ देर में इस सम्बंध में आधिकारिक बयान जारी करेगी।

