Ranchi:हरमू में जलमीनार निर्माण के विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव, हेहल अंचल निरीक्षक के बयान पर केस दर्ज

हरमू में जलमीनार निर्माण के विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव, हेहल अंचल निरीक्षक के बयान पर केस दर्ज

–10 नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई है प्राथमिकी,आरोप अधिकारियों के साथ भी कई गई धक्का-मुक्की

राँची।हरमू हाउसिंग कॉलोनी में जलमीनार निर्माण को लेकर मंगलवार को विरोध हुआ था। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। इस मामले में अरगोड़ा थाना में हेहल अंचल निरीक्षक सुधीर कुमार जायसवाल की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अंचल निरीक्षक सुधीर कुमार जायसवाल को जलमीनार निर्माण स्थल पर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था। 18 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वे पुलिस बल और जुडको परियोजना प्रबंधक के साथ निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे। अंचल अधिकारी घनश्याम कुमार राम, राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने जलमीनार निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि यह भूमि हरमू हाउसिंग बोर्ड ने अर्जित की है। जलापूर्ति परियोजना के तहत जलमीनार बनाया जा रहा है। इसलिए विरोध गैरकानूनी है। इसके बावजूद 50-60 लोगों की भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। रिंकु वर्मा, संजीव कुमार, कुंदन कुमार, सचिन कुमार, उपेंद्र साहू समेत कई लोगों ने पुलिस बल को निशाना बनाया। गाली-गलौज की। यह भी आरोप है कि साम्प्रदायिक टिप्पणी भी की गई। कहा कि हरमू में पानी टंकी नहीं बनने देंगे। भीड़ ने पुलिस और प्रशासन को धमकी दी। कहा कि लाशें गिरेंगी। स्थिति बिगड़ने लगी। पुलिस और अधिकारियों से धक्का-मुक्की हुई। सरकारी कर्मचारियों से हाथापाई की गई। पथराव किया गया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हंगामे के कारण जलमीनार निर्माण कार्य रोकना पड़ा।

error: Content is protected !!