चतरा के कुंदा में हुई भीषण गोलीबारी में दो लोगों की मौत,करीब आधा दर्जन घायल…जांच में जुटी है पुलिस..
चतरा। झारखण्ड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। अपराधियों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर किए गए इस अचानक हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, कुंदा प्रखंड के गेंदरा गांव में आपराधिक छवि के लोगों ने देर रात एक घर पर धावा बोल दिया।हमलावरों ने घर के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प भी हुई।
इस हिंसक वारदात में गोली लगने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सूत्रों के हवाले से खबर है कि टीपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े दो लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर यह गोलीबारी की घटना हुई है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।ग्रामीण डर के मारे अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।सूत्रों की मानें तो घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी।हालांकि सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो बीते रात आपसी रंजिश में दो टीपीसी नक्सली में आपस में मुठभेड़ का मामला है।श्याम भोक्ता और उसका साला ब्रह्मदेव घायल हुआ है ये सभी चारो के विरुद्ध विभिन्न थाना में लगभग चार दर्जन केस है एनआईए का केस का भी अभियुक्त है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपसी मुठभेड़ का मामला लेवी बंटवारा को लेकर हुआ है।जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि अफीम की खेती को लेकर एरिया बंटवारा का भी मामला हो सकता है।हालांकि ना ग्रामीण और ना पुलिस अभी कुछ भी खुलकर बताने को तैयार है।

