गुवा सेल खदान में 50 टन का टैंकर पलटा…ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल…

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक गंभीर हादसा हो गया। पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन क्षमता वाला पानी टैंकर टर्निंग पॉइंट के पास अचानक पलट गया।इस दुर्घटना में डंपर ऑपरेटर और सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुवा सेल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद श्रमिक संगठन झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और पुराने वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। पहले सुरक्षा और उसके बाद उत्पादन की नीति अपनाई जानी चाहिए। पुरानी गाड़ियों को तत्काल हटाकर नई एवं सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।”

error: Content is protected !!