देह-व्यापार के आरोप में 3 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

 

गुमला।झारखण्ड के गुमला पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के लाल डिपा में चल रहे देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस कार्रवाई को एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है।जिसमें महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान एक महिला को कमरे के बाहर पाया गया। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उसमें एक पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।इस दौरान एक पुरुष मौके से फरार हो गया।

इस दौरान पुलिस ने मौके से शक्तिवर्धक कैप्सूल, बियर की खाली बोतलें और शराब की बोतलें बरामद की है।इसके साथ ही 12,950 रुपये भी जब्त किए गए हैं।पूछताछ में पता चला है कि करीब एक महीने से, देह व्यापार चल रहा थाममहिलाओं को पैसे देकर देह व्यापार करवाया जाता था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक अन्य महिला के साथ मिलकर वह लड़कियां मंगवाता था और युवकों से पैसे लेकर देह व्यापार करवाता था।पुलिस ने धारा 272/292 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि तीन महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!