दो मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर में 3 की मौके पर मौत
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के हंसडीहा में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई है। घटना हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के समीप शनिवार की रात हुई। मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव के विभीषण महतो और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल निवासी मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है।मनंजय कुमार बिहार के बांका जिला के बेलहर प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और आज वहीं से वह वापस अपने घर आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर शिव शंकर महतो और विभीषण महतो दुमका से हंसडीहा की ओर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान महादेव गढ़ के पास आमने दोनों बाइक में जोरदार टक्टर हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल निवासी मनंजय कुमार दास ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से हंसडीहा की ओर अपने घर लौट रहा था। इधर, हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो व बेलटीकरी गांव निवासी विभीषण महतो एक ही बाइक से हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इस घटना में तीनों की मौत मौके पर ही हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के परिजन रात में ही सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक आज तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

