राजधानी राँची में पकड़ा गया 25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, राज्य से बाहर ले जाने की थी तैयारी,चार गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार इलाके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है।एक बड़े ट्रक और एक छोटे वाहन में भरे प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।जिसे आज जेल भेज दिया है।लोअर बाजार थाना क्षेत्र से 25 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है।एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राँची में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस एकत्र किया गया है, जिसे एक बड़े ट्रक और एक छोटे वाहन में लोड कर राज्य से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है।सूचना पुख्ता होने पर सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें लोअर बाजार थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।जांच के दौरान राँची के खेलगांव के पास एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें प्रतिबंधित मांस भरा हुआ था। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया, पकड़े गए लोगों ने बताया कि प्रतिबंधित मांस लोअर बाजार से लाया जा रहा था।जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार इलाके के पथलकुदवा में अचानक छापेमारी की गई।तब मौके पर ही दो और लोगों को पकड़ा गया, जो प्रतिबंधित मांस को ट्रक पर लोड कर रहे थे। तलाशी के क्रम में वाहनों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है।

चार आरोपियों के पकड़े जाने और प्रतिबंधित मांस को जब्त करने के बाद पुलिस के द्वारा वेटनरी डॉक्टरों को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि पाई गई। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित मांस को राँची में ही इकठ्ठा किया गया था। दोनों वाहनों के माध्यम से प्रतिबंधित मांस को राज्य से बाहर भेजा जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस को ये जानकारी मिल गई।

सिटी डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस जब्त किया गया है।इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रतिबंधित मांस को कोलकाता ले जाया जाना था। इस काम में दर्जन भर लोग शामिल हैं। अब तक इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं।वहीं मौके से दो फरार होने में कामयाब हो गए।पूरे नेटवर्क के खुलासे के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।

बता दें इससे पहले राँची में 2020 में जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके से 25 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था।डोरंडा इलाके से प्रतिबंधित मांस हटिया इलाके में ले जाकर वहां से बाहर भेजने की तैयारी में था।

error: Content is protected !!