दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 15 साल की नाबालिग ने राँची सदर अस्पताल में बच्ची को दी जन्म, एफआईआर होने के 5 घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार…


 

राँची।झारखण्ड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिक को बदमाश ने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया जिसके बाद गर्भवती हो गई। लोक लज्जा की वजह से पीडिता ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। गर्भवती होने के लगभग 5 महीने बाद जब पीड़िता की परेशानी बढ़ी तो पूरी घटना की जानकारी अपनी माँ को दी। दुष्कर्म के बाद 5 महीने का गर्भ धारण होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित माँ भी परेशान हो गई। पीड़ित परिजन को समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। इसी दौरान अचानक सोमवार की शाम पीड़िता को असहनीय दर्द हुआ जिसके बाद आनन फानन में उसे राँची के सदर अस्पताल लाया गया। नाबालिग ने एक बच्ची को जन्मदिन इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पूरी घटना की जानकारी लोअर बाजार थाने को दी। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाने की पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कर गुमला स्थित बसिया थाने की पुलिस को आरोपी के बारे में पूरी जानकारी दी। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बसिया थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी हारिश बिन जमा ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। एसपी द्वारा आदेश दिए जाने के 5 घंटे बाद ही बसिया थाने की पुलिस ने आरोपी शिवा अहीर (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म किए जाने की बात को स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!