राँची में अपराधियों की दबंगई:घर पास खड़े युवक को मारा चाकू,स्थिति गंभीर.. जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट के बाद भागने के दौरान हुई वारदात..! 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
राँची। राजधानी राँची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है।राँची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने इस घटना में शामिल दो गुटों के 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार,जिंदा कारतूस और लग्जरी वाहनों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में मारपीट और हिंसक झड़प हो रही है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग जाकिर अंसारी (57 वर्ष) और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे। हमले में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तत्काल दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से भागने लगे।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मितल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुष्कर शामिल हैं।वहीं, अरुण खलखो और अजय तिर्की घटना में घायल हुए हैं और वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत हैं।
हथियार और लग्जरी वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देसी पिस्टल, 7 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो वाहन, 1 फॉर्च्यूनर, 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी छोटू खलखो पहले भी सुभाष मुंडा से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।
पूरा मामला क्या है ?
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,नयासराय इलाके के एक जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है।एक गुट के अपराधी छोटू खलखो है।दूसरे गुटों से विवाद और दबदबा कायम करने के लिए छोटू अपने गुर्गे को लेकर पहुँचा था इसी बीच विवाद हो गया।विवाद में फायरिंग भी हुई है।बताया जाता है कि विवाद के बाद एक गुट के दो युवक बुलेट बाइक से भगाने लगा इसी बीच स्कॉर्पियो वाहन से दूसरे गुट के लोग पीछा किया।इसी दौरान जाकिर अंसारी पास बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जाकिर के पुत्र जो बाहर खड़े थे उसको भी टक्कर लगने से गिर गया।युवक खड़ा होकर बाइक सवार को उठाने लगा। इसी दौरान दूसरे गुट के अपराधियों ने जाकिर अंसारी के पुत्र को चाकू मार दिया।पेट में तीन चार चाकू मारने के बाद सभी फरार हो गए।इसी बीच गांव के सैकड़ों लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल के परिजनों को आर्थिक सहयोग करवाने का आश्वासन दिया।उसके बाद पुलिस ने पूरी जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू की और एक दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है की स्कॉर्पियो वाहन रोकने के लिए अपराधियों ने टायर में गोली भी चलाया था।वहीं बाइक पर सवार दोनों युवक घायल है।जिनका इलाज जारी है।
सूत्रों की माने तो छोटू खलखो जब से सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में जमानत पर जेल बाहर आया तब से इलाके में जमीन कब्जा करने और जमीन से सम्बंधित विवाद सामने आ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटू को कुछ पुलिस वाले भी संरक्षण देते हैं जिससे इलाके में दबंगई करता है।

