जुगाड़ वाली गाड़ी का कहर..ई-रिक्शा में मारी टक्कर,ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत..

 

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गयी यह हादसा कोटालपोखर और पश्चिम बंगाल के फरक्का को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जीवनपुर गांव के पास हुआ, जहां एक ई-रिक्शा और जुगाड़ वाली गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये,जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर निवासी 15 वर्षीय अजीजुर शेख (पिता-अब्दुल सलाम) ई-रिक्शा चला रहा था।उनकी गाड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी लगभग 60 वर्षीय पोटला पहाड़िया सवार थे। दोनों पश्चिम बंगाल के चादौड़ इलाके से लौट रहे थे। इस दौरान जीवनपुर गांव के पास सामने से अवैध लकड़ी लादकर आ रही एक जुगाड़ वाली गाड़ी से उनकी सीधी टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण ये हादसा हुआ।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।साथ ही शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी जा रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!