इस कुख्यात अपराधी के बारे में जानकारी दें और दो लाख का इनाम पाएं…ओडिशा पुलिस ने राँची के कुख्यात अपराधी सादाब खान पर दो लाख का इनाम घोषित किया….
राँची।झारखण्ड के राँची जिले के कुख्यात अपराधी सादाब खान उर्फ बाबू पर दो लाख रुपये का इनाम रखा गया है।बाबू पर इनाम की घोषणा ओडिशा पुलिस के द्वारा किया गया है। बाबू ओडिशा में हुए एक बड़े अपहरण कांड का आरोपी है और फिलहाल पूरे परिवार के साथ फरार चल रहा है।ओडिशा के बड़बिल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक माइनिंग कारोबारी का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड को अंजाम देने में राँची के आधा दर्जन अपराधियों का हाथ था।जिसमें कई को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कांड का मुख्य आरोपी राँची के कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला शादाब खान उर्फ बाबू अब तक फरार है।बाबू को गिरफ्तार करने के लिए ओडिशा पुलिस ने राँची पुलिस से मदद मांगी है। बाकायदा इसके लिए ओडिशा पुलिस के द्वारा बाबू के सिर पर दो लाख का इनाम भी रखा है।
बता दें कि अपहरण कांड में शामिल 4 अपराधियों को ओडिशा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था। साथ ही फिरौती के 55 लाख रुपए भी झारखण्ड के चाईबासा जिले से बरामद किया था। अपहरण कांड को अंजाम देने में झारखण्ड के पांच अपराधी शामिल थे। राँची पुलिस भी बाबू के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन बाबू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राँची से फरार हो चुका है।
इधर राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ओडिशा पुलिस के सहयोग के लिए फरार बाबू के खिलाफ पोस्टर जारी किए गए हैं।पोस्टर में बाबू के खिलाफ जारी किए गए इनाम की राशि भी लिखी हुई है।बाबू सिंह का पता बताने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
बता दें ओडिशा के क्योंझर जिला के खनिज कंपनी ग्रेवाल मिनिरल्स एंड मेटल के वाइस प्रेसिडेंट निमानंद प्रधान का अपहरण कर लिया गया था। मामले में 13 फरवरी को वाइस प्रेसिडेंट की पत्नी ने थाने में एफआईआर दर्ज करवायी थी। उस दौरान यह जानकारी मिली कि अपहरण कांड का मास्टरमाइंड राँची का रहने वाला मोहम्मद शादाब है।अपहरण करने की प्लानिंग वाइस प्रेसिडेंट निमानंद प्रधान के ड्राइवर मोहम्मद फिरोज के द्वारा तैयार की गई थी।अपहरण के बाद अपराधियों ने निमानंद की पत्नी से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।बाद में फिरौती की रकम 60 लाख रुपए तय हुई। ओडिशा में फिरौती की रकम देने के बाद निमानंद को रिहा कर दिया गया था।उसके बाद ओडिशा पुलिस रेस हुई और लगभग 25 जगह पर छापेमारी कर फिरौती की रकम में से 55 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। साथ ही छह को गिरफ्तार भी कर लिया।गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद फिरोज ओडिशा का रहने वाला, सरफराज अंसारी राँची, भुजेंद्रनाथ सिन्हा राँची, राजेंद्र पासवान राँची ,फरहा परवीन, चाईबासा और जमील अख्तर राँची शामिल थे।सभी अपराधियों ने पुलिस के पूछताछ में यह बताया कि गिरोह का सरगना बाबू उर्फ मोहम्मद शादाब है।अब ओडिशा और झारखण्ड दोनों ही पुलिस शादाब को खोज रही है।